Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

मुंबई में मोहन भागवत का जेन-जी और जेन-अल्फा से संवाद: शिक्षा, राजनीति और युवा भूमिका पर खुलकर हुई चर्चा

INT News6 August 2026 at 11:59 pm

मुंबई, 6 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में आईआईएमयूएन यानी इंडिया इंटरनेशनल म्यून द्वारा आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में जेन-जी' और जेन-अल्फा से खुलकर बातचीत की। इस एक घंटे तक चले इंटरैक्टिव सत्र में शिक्षा, राजनीति, लैंगिक समानता, एलजीबीटीक्यू अधिकार, देश की युवा भूमिका और संवाद की अहमियत जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन आईआईएमयूएन के संस्थापक और अध्यक्ष ऋषभ शाह ने किया।