national · दिल्ली
झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
INT News6 August 2026 at 11:57 pm

नई दिल्ली, 6 अगस्त। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राज्य सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर 13 अगस्त तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो वह संसद सत्र के दौरान छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।