national · दिल्ली
मोहन भागवत के जेनजी संवाद पर सियासत: कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा ने बताया प्रेरणादायी
INT News6 August 2026 at 11:52 pm

नई दिल्ली, 6 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जेनजी और जेन अल्फा के छात्रों के साथ संवाद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के नेताओं ने इस पहल के समय और उद्देश्य पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने इसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल बताया है।