समाचार · पंजाब
अमृतसर-बुजुर्ग महिला की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल:घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
INT News24 November 2026 at 09:34 pm
अमृतसर के छेहरटा स्थित गुरु की वडाली इलाके में 19 वर्षीय युवक पर फायरिंग और गोली लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनकाउंटर किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।