Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

ई20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का हमला, बोले- लोगों की जेब से सीधे पैसे निकाल रही सरकार

INT News7 August 2026 at 10:38 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) ईंधन को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द ही इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रही है और उनकी जेब से सीधे पैसे निकाले जा रहे हैं।