Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मानसा में वारिस पंजाब दे में शामिल हुए कई परिवार:पार्टी कुलविंदर सिंह बोले- सरकार बनने पर हिंदू होगा उपमुख्यमंत्री, हर व्यक्ति को मिलेगा सम्मान

INT News7 August 2026 at 10:22 pm

मानसा के कस्बा बरेटा में वारिस पंजाब संगठन में सैकड़ों परिवार शामिल हुए। ये परिवार विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर संगठन से जुड़े हैं। इस अवसर पर वारिस पंजाब संगठन के नेता कुलविंदर सिंह कोट धर्मू ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और लूटपाट जैसी घटनाओं से लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हैं। इसी वजह से वे वारिस पंजाब संगठन से जुड़ रहे हैं। कोट धर्मू ने संगठन के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य पंजाब में अमन-शांति कायम करना, हर व्यक्ति को सम्मान देना, जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है, जहां लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहें। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग वारिस पंजाब संगठन से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में संगठन पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगा। कोट धर्मू ने यह भी घोषणा की कि संगठन की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री हिंदू समुदाय से होगा और सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाएगा।