national · दिल्ली
सीएजी रिपोर्ट में खुलासा: 'आप' सरकार में डीटीसी ईपीएफ ट्रस्ट को ब्याज से 5.5 करोड़ रुपए का नुकसान
INT News7 August 2026 at 10:18 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को सीएजी की एक रिपोर्ट पेश की गई। इसमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली 'आप' सरकार के दौरान डीटीसी ईपीएफ ट्रस्ट के अतिरिक्त फंड के निवेश में देरी के कारण ब्याज के तौर पर 5.5 करोड़ रुपए के संभावित नुकसान पर गंभीर टिप्पणी की गई है।