national
धार : कड़ी सुरक्षा के बीच भोजशाला में शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक गतिविधियां संपन्न, नमाज स्थल पर सहमति बाकी
INT News7 August 2026 at 10:26 pm

धार, 7 अगस्त। मध्य प्रदेश के धार में ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में शुक्रवार को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे शहर में पूरी तरह शांति और सद्भाव बना रहा।