national
कशिश वारसी ने रामपुर पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी की निंदा की, गाय के सम्मान करने की अपील
INT News7 August 2026 at 10:12 pm

मुरादाबाद, 7 अगस्त। रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया के बयान पर सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुसलमान गोहत्या करता है तो वह उसका विरोध करेंगे। उन्होंने एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा की भी कड़ी निंदा की और सभी से संयमित एवं सम्मानजनक भाषा के प्रयोग की अपील की।