Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

कांग्रेस जॉइन करने का कार्यक्रम तय, जदयू समाप्त होने की ओर: पूर्व विधायक गोपाल मंडल

INT News20 August 2026 at 11:20 pm

पटना, 20 अगस्त। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पहले ही तय था और आज ही जॉइन करना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन में बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं और अब कांग्रेस नेतृत्व से समय लेकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे।