national · दिल्ली
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां: जब शहनाई ने चौखट लांघकर दुनिया के मंच पर अपनी जगह बनाई
INT News21 August 2026 at 12:00 am

नई दिल्ली, 21 अगस्त। 21 अगस्त 2006... इस दिन एक ऐसी आवाज खामोश हो गई, जिसने शहनाई को सिर्फ एक वाद्य यंत्र नहीं रहने दिया। जिस शहनाई की धुन को कभी विवाह और पारंपरिक अवसरों तक सीमित माना जाता था, उसी शहनाई को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने कॉन्सर्ट हॉल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया। उनके सुरों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा थी, तो उनके व्यक्तित्व में सादगी, साधना और सांस्कृतिक एकता की ऐसी तस्वीर थी, जो उन्हें महज एक कलाकार से कहीं आगे ले जाती है।