national · उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल
INT News21 August 2026 at 12:04 am

लखनऊ, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शायान मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में गाना भी लगाया।