Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

वंदे मातरम विवाद पर बोले पप्पू यादव- शिक्षा के असली मुद्दों से भटका रहे

INT News20 August 2026 at 11:59 pm

पटना, 20 अगस्त। वंदे मातरम विवाद को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो अब वंदे मातरम पर सवाल उठा रहे हैं। पप्पू यादव ने इसे 'नफरत और बांटने वाली राजनीति' बताते हुए कहा कि असली मुद्दा टीआरई-4, बीपीएससी, बीएससी, महंगाई, रोजगार और शिक्षा है।