world
हौतियों का दावा: सऊदी अरब के नजरान एयरपोर्ट और अरामको तेल केंद्र पर ड्रोन हमला
INT News20 August 2026 at 11:54 pm

सना, 20 अगस्त। यमन के हौती विद्रोही समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने सऊदी अरब के दक्षिणी नज़रान क्षेत्र में स्थित एक एयरपोर्ट और सरकारी तेल कंपनी अरामको की एक तेल सुविधा पर ड्रोन हमले किए हैं।