Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भिंड में संत रामपाल के प्रचार को लेकर हंगामा:लोगों ने वाहन को रोककर जताई आपत्ति, साहित्य पर आपत्ति के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष

INT News23 October 2026 at 05:54 pm

भिंड में शुक्रवार दोपहर संत रामपाल के प्रचार-प्रसार को लेकर विवाद हो गया। लहार रोड पर कुलदीप पेट्रोल पंप के पास कुछ स्थानीय लोगों ने प्रचार वाहन को घेरकर विरोध जताया। प्रचार कर रही महिला और उसके साथ मौजूद अनुयायियों से भी कहासुनी हुई। स्थानीय लोगों ने संत रामपाल के विचारों और बांटे जा रहे साहित्य पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद आपसी सहमति बनने पर दोनों पक्ष लौट गए। साहित्य में देवी-देवताओं के खिलाफ बातें होने का आरोप जानकारी के अनुसार, बैतूल से आया प्रचार वाहन संत रामपाल के प्रचार-प्रसार के लिए भिंड पहुंचा था। वाहन से साहित्य बांटा जा रहा था। इसी दौरान लहार रोड पर कुलदीप पेट्रोल पंप के पास कुछ स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और प्रचार का विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि बांटे जा रहे साहित्य में सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ बातें लिखी हैं। उनका कहना था कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक विचार दिए गए हैं। गायत्री मंत्र के विरोध से जुड़ी सामग्री बांटने का आरोप भी लगाया गया। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। थाने में करीब एक घंटे चली बातचीत विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और झूमाझटकी होने की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपनी-अपनी बात रखी। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और वे लौट गए। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि वे सनातन धर्म और उसकी मान्यताओं के खिलाफ प्रचारित सामग्री का विरोध करते हैं। फिलहाल, मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।