Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

9 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:नहाते समय उलटा फंसा; सिर नीचे, पैर ऊपर मिले

INT News31 August 2026 at 12:50 pm

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया वार्ड पांच में रविवार शाम पानी की टंकी में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन जब उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 4 फीट गहरी पानी की टंकी में डूबा मृतक की पहचान कृष्णा(9) पिता राजू अहीरवाल के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजू अहीरवाल ने बताया कि उनके घर के बाहर चार फीट गहरी पानी की टंकी बनी हुई है, जिसमें कृष्णा रोज नहाता था। रविवार को परिजन घर से बाहर गए थे और घर पर कृष्णा अपनी मां के साथ अकेला था। मां अंदर खाना बना रही थी, इस दौरान कृष्णा टंकी में नहाने गया लेकिन बाहर नहीं निकला। जब परिजन घर लौटे और कृष्णा के लापता होने की जानकारी मिली, तो उसकी तलाश शुरू की गई। टंकी में उलटा फंसा हुआ मिला खोजबीन के दौरान कृष्णा टंकी में फंसा हुआ मिला। उसे टंकी से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम होने पर उसे टंकी तोड़कर बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बजरिया वार्ड पांच के पार्षद हेमराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चा टंकी में नहाते समय उल्टा फंस गया था, उसका सिर नीचे और पैर ऊपर थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।