Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जम्मू-कश्मीर पर BJP का मीरवाइज उमर फारूक को दो टूक जवाब- राज्य का दर्जा लौटेगा, लेकिन अनुच्छेद 370 नहीं

INT News31 August 2026 at 12:41 pm

बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने मीरवाइज उमर फारूक की मांग को खारिज कर दिया है. मीरवाइज ने अनुच्छेद 370 बहाल करने के लिए राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है. ठाकुर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला संसद ने लिया था. सुप्रीम कोर्ट भी इस फैसले को बरकरार रख चुका है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाने का कोई सवाल नहीं है. ठाकुर ने मीरवाइज पर माहौल खराब करने वाला बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लंबे समय की हिंसा के बाद कश्मीर में शांति लौटी है. ऐसे बयानों से शांति प्रभावित हो सकती है.

बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि संसद ने पांच अगस्त, 2019 को एक ‘ऐतिहासिक’ संवैधानिक फैसला लिया था और बाद में उच्चतम न्यायालय ने भी अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखा. ठाकुर ने कहा, ‘‘मीरवाइज उमर फारूक को समझना चाहिए कि अनुच्छेद 370 वापस नहीं आएगा. संसद ने अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है और कोई भी राजनीतिक दल, नेता या दबाव समूह इस संवैधानिक वास्तविकता को बदल नहीं सकता.’’

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला बोले- 2019 में धारा 370 नहीं हटती तो..., जानिए PM मोदी को लेकर क्या कहा

ऐसे बयान लोगों को भड़काने वाले: अल्ताफ ठाकुर

बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने मीरवाइज उमर फारूक के बयान पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान लोगों को भड़काने वाले हैं. इससे कश्मीर का शांत माहौल खराब हो सकता है. ठाकुर ने कहा कि देश ने कश्मीर में शांति लाने के लिए बड़ी कीमत चुकायी है. सुरक्षा बलों और आम लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है. राजनीतिक फायदे के लिए दिए गये बयानों से इन बलिदानों को कमजोर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले बहुत खून-खराबा हुआ है. बंद और पथराव भी हुए हैं. लंबे समय तक अव्यवस्था रही है. अब लोगों को फिर से अस्थिरता के दौर में नहीं धकेलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 370 विरोध प्रदर्शन पर FIR के बाद महबूबा बोलीं- 2019 से PDP को बनाया जा रहा निशाना, उमर ने बताया 'फिक्स्ड मैच'

ठाकुर ने कहा, ‘‘जो लोग पुराने मतभेदों को फिर से हवा देने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि कश्मीर आगे बढ़ चुका है. हमारे युवा शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, निवेश, पर्यटन और अवसर चाहते हैं. वे उस दौर में वापस नहीं जाना चाहते जब बंद के कैलेंडर उनकी जिंदगी तय करते थे और हिंसा भविष्य को नियंत्रित करती थी.’’