national · दिल्ली
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हर भारतीय की जिम्मेदारी, यह प्रक्रिया अब नहीं रुकेगी: राहुल गांधी
INT News8 October 2026 at 11:39 pm

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र को बचाने और जनता को न्याय दिलाने की एक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अब रुकने वाली नहीं है।