Sunday, 11 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

हाथों में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें, भारतीय टीम को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे फैंस

INT News10 October 2026 at 11:23 pm

रांची. भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. दोनों टीमें यहां से इंदौर के लिए रवाना हुईं. सबसे पहले दोपहर 12:15 बजे वेस्टइंडीज की टीम एयरपोर्ट पहुंची. इसके करीब 10 मिनट बाद 12:25 बजे भारतीय टीम ने एयरपोर्ट में प्रवेश किया.

एयरपोर्ट पर जुटी प्रशंसकों की भीड़

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने, फोटो लेने और ऑटोग्राफ हासिल करने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही. कई समर्थक ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे.

जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ी बस से उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग की ओर बढ़े, प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम लेकर उनका उत्साह बढ़ाने लगे. ईशान किशन ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया.

यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों ने ली सेल्फी

टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर मौजूद यात्रियों और एयरलाइंस के कर्मचारियों में भी खिलाड़ियों को लेकर उत्साह दिखा. कई लोगों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली.

ये भी पढ़ें: BIT Mesra से निकले 2984 नए ग्रेजुएट, किसी को गोल्ड मेडल तो किसी को मिला 1.4 करोड़ का पैकेज

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

दोनों टीमों के आवागमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. प्रस्थान गेट के पास बैरिकेडिंग की गयी थी. इसके अलावा महिला और पुरुष सुरक्षा जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गयी थी, ताकि खिलाड़ियों के आवागमन के दौरान व्यवस्था बनी रहे.

ये भी पढ़ें: Success Story: 26 साल से BIT Mesra में सफाई कर रही मां, बेटी ने उसी संस्थान से हासिल की PhD डिग्री