समाचार · झारखंड
मां के श्राद्ध कर्म के बीच सरकारी कामकाज में जुटे हेमंत सोरेन, नेमरा से निपटायीं जरूरी फाइलें

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन के निधन के बाद श्राद्ध कर्म और अन्य रीति-रिवाजों को निभाने के लिए नेमरा में हैं. इस दौरान वह शुभचिंतकों से भी मिल रहे हैं और समय निकालकर सरकारी कामकाज भी निपटा रहे हैं. मुख्यमंत्री मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ बैठक कर जरूरी सरकारी फाइलों का निबटारा कर रहे हैं. उनका प्रयास है कि उनके नेमरा में रहने के दौरान भी जनता से जुड़े कामकाज में किसी तरह की बाधा न आये.
जरूरी फाइलों का कर रहे निबटारा
शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण फाइलों का निबटारा किया. बताया गया कि इनमें ज्यादातर फाइलें कोर्ट के आदेशों के अनुपालन से संबंधित थीं. मुख्यमंत्री के नेमरा में रहने के बावजूद सरकारी कामकाज जारी रखने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाया जा रहा है. जरूरी मामलों की फाइलें उनके समक्ष भेजी जा रही हैं, ताकि प्रशासनिक काम प्रभावित न हो.
ये भी पढ़ें: Success Story: 26 साल से BIT Mesra में सफाई कर रही मां, बेटी ने उसी संस्थान से हासिल की PhD डिग्री