world
भारत आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, साथ आएंगी 100 बड़ी कंपनियां : आंद्रेज डोमान्स्की
INT News1 October 2026 at 10:21 am

मिल्वौकी, 1 अक्टूबर। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क अक्टूबर के आखिर में भारत का दौरा करेंगे। उनके साथ पोलैंड की 100 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भी भारत आएंगे। पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने से बात करते हुए बताया कि पोलैंड भारत के साथ अपने आर्थिक और कारोबारी रिश्तों को तेजी से बढ़ाना चाहता है।