Tuesday, 30 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

INT News30 June 2026 at 07:47 pm

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई में 94 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. जबकि भारत में जुलाई में बारिश लगभग 280.4 मिमी होती है.

उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी-मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने एक बयान में कहा, जुलाई के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ इलाकों के, जहां सामान्य या उससे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है.

जुलाई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई 2026 में देश के ज्यादातर हिस्सों में महीने का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. जबकि पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. जुलाई में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है. जबकि मध्य और पूर्वोतर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर