Wednesday, 1 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्टाफ नर्स से मारपीट मामले में राजगढ़ नपाध्यक्ष दोषी:कोर्ट ने सजा के साथ जुर्माना भी लगाया, वीडियो से मिले सबूत के आधार पर सुनाया फैसला

INT News30 June 2026 at 10:35 pm

राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद साहू को जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स से मारपीट के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) वीर सिंह धाकड़ ने तीन माह के साधारण कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। हालांकि, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोपों में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया। सरकारी आवास पर हुआ था विवाद मामला 16 जून 2024 का है। जिला अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स मीनाक्षी कुबड़े ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके शासकीय आवास के सामने रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू उनके घर पहुंचे। आरोप था कि उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वे फावड़ा लेकर उन्हें मारने दौड़े थे। पुलिस ने दर्ज किया था मामला महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट बने अहम साक्ष्य सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने शिकायतकर्ता, प्रत्यक्षदर्शियों, चिकित्सक और विवेचक के बयान पेश किए। मेडिकल रिपोर्ट में स्टाफ नर्स के हाथ में चोट की पुष्टि हुई। न्यायालय ने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों का भी परीक्षण किया। मारपीट का आरोप साबित, दो आरोपों से बरी किया सभी साक्ष्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने माना कि स्टाफ नर्स के साथ मारपीट होना प्रमाणित है। इसी आधार पर विनोद साहू को धारा 323 के तहत दोषी ठहराया गया। वहीं, धारा 294 और 506 के तहत अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप संदेह से परे साबित नहीं होने पर उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया गया। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का VIDEO

राजगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर FIR दर्ज की है। एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने विनोद साहू पर मारपीट के आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि मेरे सरकारी आवास पर गेट लगाने की बात पर नगर पालिका अध्यक्ष वहां आए और मेरे साथ मारपीट की। वे फावड़ा उठाकर मुझे मारने आए। इस दौरान लोगों ने मुझे बचाया। पूरी खबर पढ़ें…