समाचार · बिहार
करेगा प्रतिभाओं का सम्मान, चार जुलाई को दुल्हन बैंक्वेट हॉल में होगा कार्यक्रम

Pratibha Samman: ‘बिहार जागे, देश आगे” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए की ओर से प्रतिभा सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. आगामी चार जुलाई को नवादा के पटेल नगर स्थित दुल्हन बैंक्वेट हॉल में सुबह 10:00 बजे से इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इस समारोह में जिले के प्रमुख प्रशासनिक व सामाजिक अतिथियों के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से टॉपर विद्यार्थियों की सूची संकलित की जा रही है.
बिहार बोर्ड में 75% और सीबीएसई में 85% की अनिवार्यता
इस सम्मान समारोह के लिए की ओर से एक पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था बनायी गयी है. इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी तथा सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षा में 85% से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही इस सम्मान को प्राप्त करने के हकदार होंगे. अर्हता पूरी करने वाले सभी सफल विद्यार्थी अखबार में दिये गये क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से सीधे ऐप डाउनलोड करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं.
विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त
विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के अलावा योग्य विद्यार्थी स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में अपना स्थान पक्का कर सकते हैं. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण की यह पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल मुफ्त है. कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख और प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जो अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र सौंपेंगी. उल्लेखनीय है कि के द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम पिछले 16 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक कराया जा रहा है.
सहयोगी पार्टनर्स का मिल रहा है भरपूर साथ
समारोह को मुकम्मल रूप देने के लिए जिले के विभिन्न प्लस टू स्कूलों और डिग्री कॉलेजों से टॉप-3 विद्यार्थियों की आधिकारिक सूची भी प्राप्त की जा रही है. इसके लिए स्कूल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर मेधावियों के नामों की सूची ली गयी है, जिनके गौरवशाली नामों का प्रकाशन के मुख्य अंक में भी ससमय किया जायेगा. इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए नवादा समाज के विभिन्न सहयोगी पार्टनर्स का खूब साथ मिल रहा है, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
Also Read: नवादा के वारिसलीगंज में मानसून बेअसर, 20% बिचड़ा लक्ष्य अधूरा, झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे किसान