समाचार · बिहार
गया जी होकर चलेंगी दो नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: देखें ट्रेनों का पूरा रूट और शेड्यूल

Railway News Bihar : रेल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया जी सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से पांच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ताकि, रेल यात्रियों को रेल सफर करने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल (ECR) के सीपीआरओ (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से पांच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
इन रूटों पर चलेगी ट्रेनें
इसके लिए स्टेशनों पर लगातार अनाउंसमेंट भी की जा रही है. इन ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन, कोडरमा-गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर, बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर सहित अन्य रूटों पर किया जाएगा.
पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलेगी
गाड़ी संख्या 03253, 03254 व 03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल: गया-कोडरमा-गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अब जुलाई के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 29 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व बुधवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को और गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 31 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.
Also Read : गूगल से मिला नंबर बना जाल, मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाये 9 लाख रुपये
सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल 16 जुलाई से 28 नवंबर तक चलेगी
गाड़ी संख्या 09821 व 09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल: यह स्पेशल ट्रेन सागर-दमोह-कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो के रास्ते सोगरिया और धनबाद के बीच चलेगी. गाड़ी संख्या 09821 व 09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई से 28 नवंबर तक किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 16 जुलाई से 26 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को और गाड़ी संख्या 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल धनबाद से 18 जुलाई से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी.
Also Read : ग या जी के परैया थाना से फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस