Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 Promo: कैप्टेंसी की आड़ में काजी और यंग के बीच पुरानी खुंदक बाहर, चोट लगने के बाद दोनों में जमकर चले हाथ-पैर

INT News25 September 2026 at 12:20 am

Bigg Boss 20 Promo: कैप्टेंसी का खेल और बिग बॉस के घर में घमासान न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. नए प्रोमो में एक बार फिर वही पुराना क्लेश देखने को मिल रहा है. घरवाले हंसते-खेलते कैप्टेंसी का मैच खेल रहे थे, तभी काजी और यंग के बीच फिजिकल भिड़ंत हो गई. जोर-आजमाइश इतनी बढ़ गई कि खेल-खेल में काजी को सीने और पैर में चोट लग गई. इसके बाद काजी का ऐसा पारा चढ़ा कि बात सीधे हाथापाई तक पहुंच गई. प्रोमो में कौन किस पर भारी पड़ा और कैसे यह पूरा बवाल हुआ, आइए सब कुछ जानते हैं.

हंसी-मजाक से शुरू हुआ मैच, फिर अखाड़ा बन गया घर

प्रोमो की शुरुआत में माहौल काफी हल्का-फुल्का दिखता है. घरवाले हंसते-गाते एक्टिविटी एरिया में आते हैं और कनिका के साथ कैप्टेंसी मैच की मस्ती शुरू होती है. सब कुछ मजे में चल रहा था, लेकिन जैसे ही गेंद हाथ में आई, कंटेस्टेंट्स के चेहरे के रंग बदल गए. फन के चक्कर में शुरू हुआ यह गेम कुछ ही मिनटों में पावर और बदले की लड़ाई बन गया.

'मेरे छाती और पैर पर चोट लगी', गुस्से से लाल हुए काजी

मैच के बीच यंग और काजी गेंद छीनने के चक्कर में एक-दूसरे पर टूट पड़े. दोनों के बीच जबरदस्त जोर-आजमाइश हुई और इसी छीना-झपटी में काजी जमीन पर गिर पड़े. उठते ही काजी ने सीना और पैर पकड़ लिया और बुरी तरह चिल्लाने लगे. काजी ने गुस्से में कहा कि उनके सीने और पैरों में तेज चोट लगी है. उन्होंने साफ कहा कि वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे, लेकिन उनके साथ जानबूझकर जबरदस्ती की गई.

'ये सब ड्रामा और एक्टिंग है', ताना सुनते ही भड़के काजी

काजी जब दर्द से कराहते हुए गुस्सा निकाल रहे थे, तभी सामने से बात आई कि वो सिर्फ कैमरे के लिए नौटंकी और एक्टिंग कर रहे हैं. यह ताना सुनते ही काजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. काजी इतने आगबबूला हो गए कि वो मारने-पीटने पर उतारू हो गए. घर का माहौल इतना बिगड़ गया कि बाकी घरवालों को बीच में कूदना पड़ा. लोग काजी को पकड़कर पीछे खींचते और अलग करते दिखे. प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में इस कैप्टेंसी टास्क का हिसाब बहुत गंदे तरीके से चुकता होने वाला है.