Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · महाराष्ट्र

Video: एक ऑटो में 17 बच्चे को ले जाते वीडियो वायरल, देखकर लोग हुए हैरान

INT News24 September 2026 at 11:08 pm

महाराष्ट्र के भिवंडी के रोशन बाग इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो में कथित तौर पर 17 बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं. ऑटो में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को देखकर लोग हैरान हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इतनी संख्या में बच्चों को ऑटो में बैठाकर ले जाने को लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आई है. इस घटना ने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: अब बोलकर होगा UPI Payment? AI से बदलने वाला है पेमेंट का तरीका, NPCI CEO ने बताया प्लान