Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: ड्रग एडिक्ट, मोटी, बदसूरत... उदिति ने मनोज तिवारी की बेटी को सरेआम लपेटा, बोलीं- दिल और मुंह दोनों काला है इनका

INT News24 September 2026 at 11:59 pm

Bigg Boss 20 के घर में कब किसका पारा चढ़ जाए और कौन किस पर टूट पड़े, इसका कोई भरोसा नहीं है. हाल ही में हुए डिस राउंड ने घर की बची-खुची शांति भी पूरी तरह छीन ली. एक्टिविटी रूम के अंदर टास्क क्या शुरू हुआ, रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच सारी हदें पार हो गईं. बात तीखी बहस से शुरू हुई और देखते ही देखते गंदी गाली-गलौज तक पहुंच गई. जैसे ही दोनों बाहर निकलीं, घर का माहौल ऐसा था कि कभी भी हाथपाई हो जाए. उदिति गुस्से से इतनी तमतमाई थीं कि बाहर आते ही काजी के सामने फट पड़ीं और बोलीं, 'कैसे-कैसे चीप लोगों को शो में ले आए हैं.'

आम्रपाली- 'वीकेंड का वार में डांट पड़ेगी'

टास्क खत्म होते ही आम्रपाली रीति तिवारी को समझाने लगीं. उन्होंने रीति से कहा कि टास्क में जो गाली-गलौज हुई, वो ठीक नहीं थी. आम्रपाली ने साफ कहा कि इस तरह गालियां देने पर 'वीकेंड का वार' में सलमान खान से डांट पड़ सकती है.

'हर बार कपड़ों पर क्यों बोलते हैं', उदिति ने निकाला गुस्सा

उधर उदिति रोते हुए भी पीछे हटने के मूड में नहीं थीं. आंसुओं के बीच उन्होंने अपनी पूरी भड़ास निकाली और कहा कि घर में जब भी बात होती है, लोग सीधे उनके कपड़ों और तैयार होने पर आ जाते हैं. चिढ़ते हुए उदिति ने कहा,

"हर बार मेरे कपड़े और इन सब बातों पर क्यों बोलते हैं? अगर मैं उनकी तरह बदसूरत नहीं दिखती, तो मैं क्या करूं?"

'इनका दिल भी काला है और मुंह भी'

इसके बाद उदिति सीधे अमन के पास पहुंचीं और रीति को आड़े हाथों लेते हुए जमकर बॉडी शेम किया. उन्होंने रीति को मोटी और बदसूरत तक बोल दिया. उदिति ने तंज कसते हुए कहा,

"मैं मेकअप करूं, पाउट बनाऊं या कुछ भी करूं. ऊपर वाले और मेरे मां-बाप का शुक्रिया कि मैं सुंदर दिखती हूं. लेकिन ये लोग बिल्कुल अच्छे नहीं हैं, इनका दिल भी काला है और मुंह भी. मैं कम से कम इनकी तरह बदसूरत तो नहीं हूं."

काजी, अमन और माही से बोलीं- 'वो पीस ऑफ शिट है'

उदिति का गुस्सा इतने पर भी खत्म नहीं हुआ. बाद में जब वह काजी, अमन और माही के साथ बैठीं, तो वहां भी उन्होंने रीति की जमकर क्लास लगाई. उदिति ने रीति को सीधे 'पीस ऑफ शिट' यानी कचरा बोल दिया और कहा कि ऐसे घटिया रवैये वाले लोगों को वह कतई नहीं छोड़ेंगी.

ये भी पढ़ें: हीं-हीं हंसने की नहीं, ऊंहूं ऊंहूं रोने की बारी है Manoj Tiwari... बेटी के ‘संस्कार’ देख मुंह छुपाना पड़ेगा!

आसिफ ने समझाया, तो रीति बोलीं- 'उसने मुझे ड्रग एडिक्ट कहा'

दूसरी तरफ आसिफ रीति को समझा रहे थे कि झगड़े में किसी की पर्सनल लाइफ पर मत जाओ. इस पर रीति तुरंत बिदक गईं और बोलीं कि उदिति कौन सी दूध की धुली है. रीति ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि टास्क के अंदर उदिति ने उन्हें सरेआम 'ड्रग एडिक्ट' यानी नशेड़ी बोला था. यानी दोनों तरफ से एक-दूसरे की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं और अब ये लड़ाई किसी भी मोड़ पर रुकती नहीं दिख रही.