world
विदेश मंत्री ब्लानार से मिलीं राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव, भारत-स्लोवाकिया साझेदारी की मजबूती पर जोर
INT News8 July 2026 at 08:37 pm

ब्रातिस्लावा, 8 जुलाई। स्लोवाकिया में भारत की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने बुधवार को स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत, स्लोवाकिया के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।