समाचार · मध्य प्रदेश
नाबालिग के फोटो वायरल किए:रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी; लहार में FIR दर्ज
भिंड के लहार थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे धमकाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की पहचान से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी गई है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और फोटो खींच लिए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत करने लगा। नाबालिग ने कुछ दिन बाद आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद 20 जून 2026 को आरोपी ने नाबालिग का रास्ता रोककर उससे बातचीत करने की कोशिश की। उसके मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी मानवेंद्र उर्फ जुबैर दाहरे, निवासी ग्राम मुरावली, थाना दबोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गीता सिकरवार कर रही हैं।