Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली पुलिस का एंटी-ड्रग अभियान तेज, गिरफ्तारी से लेकर नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

INT News3 July 2026 at 10:58 pm

नई दिल्ली, 3 जुलाई। नशा मुक्त भारत मिशन के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार ड्रग नेटवर्क और तस्करों के खिलाफ जारी है। इसी को लेकर शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी, जागरूकता अभियान और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के जरिए अपने एंटी-ड्रग अभियान को तेज कर रही है।