Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जींद में आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला:SDM के पहुंचने पर गर्मा-गर्मी; चेयरमैन की मनमानी पर भड़का आक्रोश; धरने पर बैठे

INT News23 October 2026 at 05:47 pm

जींद की सफीदों मंडी में शुक्रवार शाम को आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। गेट पर ताला लगाने के बाद गद्दे डालकर वहीं धरने पर बैठ गए। आढ़तियों के ताला लगाने की सूचना के बाद एसडीएम पुलकित मल्हौत्रा मौके पर पहुंचे। आढ़तियों से बातचीत के दौरान बहस भी सुनने को मिली। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन चांद सिंह सैनी पर मनमानी करने के आरोप लगाए। इससे पहले आढ़तियों ने वीरवार को मंडी में धरना दिया था। मनमानी करने के लगाए आरोप जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सफीदों अनाज मंडी आढ़ती चेयरमैन के खिलाफ भड़क गए। दोपहर बाद आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों ने आरोप लगाया मंडी में किसानों और आढ़तियों की समस्या को लेकर जब भी वे चेयरमैन के पास जाते हैं तो हमारी सुनने की बजाय मनमानी करते हैं। इस बारे में कई बार उनके बातचीत हो चुकी है, परंतु उनके रवैए में कोई सुधार नहीं हो रहा। वीरवार को दिया था धरना उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होने मामला अधिकारियों के नोटिस में लाने के लिए वीरवार को धरना दिया था। जब धरने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर मंडी के गेट पर ताला लगाना पड़ा। मंडी पर ताला लगाने की सूचना के बाद एसडीएम पुलंकित मल्हौत्रा मौके पर पहुंचे। एसडीएम से बातचीत के दौरान आढ़तियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि एसडीएम के समझाने और चेयरमैन से बातचीत के बाद आढ़तियों ने मंडी गेट पर लगा ताला खोल दिया।