national · झारखंड
जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक वेबेल एजेंसी से जुड़े दो कर्मचारी गिरफ्तार
INT News27 August 2026 at 10:18 pm

रांची, 27 अगस्त। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।