Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

21 फूड स्टॉल बंद करने की कार्रवाई एफडीए की नहीं, आंतरिक निरीक्षण में की गई : पश्चिम रेलवे

INT News20 August 2026 at 11:22 pm

मुंबई, 20 अगस्त। रेलवे स्टेशनों पर संचालित फूड स्टॉल्स की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कार्रवाई किए जाने की खबरों के बीच पश्चिम रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक ने कहा कि सोशल मीडिया पर एफडीए द्वारा 22 रेलवे फूड स्टॉल्स को बंद किए जाने से संबंधित खबरें भ्रामक हैं। इन स्टॉल्स के खिलाफ कार्रवाई एफडीए की ओर से नहीं, बल्कि पश्चिम रेलवे के अपने आंतरिक और नियमित निरीक्षण तंत्र के तहत की गई है।