national
ओडिशा: भगवान जगन्नाथ की जमीनों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने जारी किए राज्यव्यापी निर्देश
INT News13 July 2026 at 11:51 pm

भुवनेश्वर, 13 जुलाई। ओडिशा सरकार ने भगवान श्री जगन्नाथ की जमीनों की सुरक्षा, रखरखाव और बेहतर प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को व्यापक निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मंदिर की भूमि के संरक्षण और कानूनी तरीके से प्रबंधन के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा है।