national · दिल्ली
'मुस्लिम लीग की सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस ने लिया फैसला,' सीडब्ल्यूसी पर वीएचपी का हमला
INT News20 August 2026 at 11:26 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। कांग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा वंदे मातरम के सिर्फ दो पद गाने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे 1937 की 'मुस्लिम लीग की सोच' से जोड़ा और कहा कि बाकी पदों में मंदिर, धर्म, दुर्गा जैसे शब्द होने के कारण कांग्रेस को पीड़ा है। वहीं, बंकिमचंद्र चटर्जी के वंशज और भाजपा विधायक सौमित्र चटर्जी ने कानूनी कदम उठाने की बात कही। इंडियन सूफी फाउंडेशन ने भी कहा कि कानून के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।