world
चीन के औद्योगिक उद्यमों का लाभ 17.6 प्रतिशत बढ़ा
INT News27 August 2026 at 10:04 pm

बीजिंग, 27 अगस्त। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक चीन में बड़े पैमाने के औद्योगिक उद्यमों का परिचालन राजस्व 6.5 प्रतिशत बढ़ा। इसके साथ ही इन उद्यमों का लाभ 17.6 प्रतिशत बढ़ गया।