Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अशोकनगर में जमीन पर कब्जा करने वाले दो पर कार्रवाई:एसडीएम के नोटिस पर नहीं पहुंचे, कब्जा हटाने और शपथ पत्र देने के बाद रिहाई हुई

INT News8 July 2026 at 09:26 pm

अशोकनगर में भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में प्रशासन ने दो लोगों के खिलाफ सिविल जेल की कार्रवाई की। सोनेरा गांव निवासी देशराज सिंह रघुवंशी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केशरी सिंह रघुवंशी और प्रकाश रघुवंशी को जेल भेजा गया। बाद में विवादित भूमि से कब्जा हटाने और शपथ पत्र देने के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, देशराज सिंह रघुवंशी ने शिकायत की थी कि सोनेरा गांव स्थित उनकी 0.115 हेक्टेयर भूमि पर केशरी सिंह रघुवंशी और प्रकाश रघुवंशी ने अवैध कब्जा कर लिया है। मामला तहसीलदार अशोकनगर ने एसडीएम न्यायालय को भेजा था। नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे, जारी हुआ जेल वारंट एसडीएम अशोकनगर ने दोनों अनावेदकों को नोटिस जारी किए, लेकिन न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया गया। कचनार थाना पुलिस ने वारंट की तामील कर दोनों को 25 जून को सिविल जेल भेज दिया। प्रशासन के अनुसार, दोनों अनावेदकों ने विवादित भूमि से कब्जा हटा लिया और शपथ पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद आवेदक देशराज सिंह ने भी लिखित में कब्जा मिलने की पुष्टि की। इस आधार पर एसडीएम इसरार खान ने दोनों को सिविल जेल से रिहा करने के आदेश जारी किए। एसडीएम इसरार खान ने बताया कि कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर भूमि पर अवैध कब्जे के गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत संबंधित प्रकरण में सिविल जेल भेजने की कार्रवाई की गई।