world
भारत की श्रीलंका को बड़ी मदद, देनियाया अस्पताल को मिलेंगे आधुनिक मेडिकल उपकरण
INT News13 July 2026 at 10:33 pm

कोलंबो, 13 जुलाई। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल जासिंघे ने सोमवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत, देनियाया के बेस अस्पताल को आधुनिक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपए (एसएलआर 600 मिलियन) की अनुदान सहायता देगा।