world
क्वेटा में दो बलूच महिलाओं और उनके मासूम बच्चों को जबरन उठाने का आरोप, मानवाधिकार संगठनों ने की निंदा
INT News20 August 2026 at 11:04 pm
क्वेटा, 20 अगस्त। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में दो बलूच महिलाओं और उनके नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा जबरन गायब किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की कई प्रमुख बलूच मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है।