national
एकता नगर में पर्यटकों के लिए निशुल्क चलाई जा रहीं 55 ई-बस, इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन और टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा
INT News24 November 2026 at 09:46 pm

एकतानगर, 24 नवंबर। देश-दुनिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध गुजरात का एकता नगर इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन और टूरिज्म की मिसाल पेश कर रहा है। यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने आए सैलानियों के लिए 55 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।