Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

विधानसभा मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 6 IPS समेत 1000 जवान तैनात

INT News7 August 2026 at 08:44 am

रांची: कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं शुक्रवार (7 अगस्त) को आइसा की ओर से विधानसभा मार्च निकाला जाएगा, जबकि 10 अगस्त को आंदोलनरत छात्र विधानसभा घेराव का कार्यक्रम करेंगे. आइसा का विधानसभा मार्च शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बिरसा चौक से शुरू होगा इसे देखते हुए रांची पुलिस ने तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है.

करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सीनियर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में संभाली जा रही है पूरे रूट और विधानसभा परिसर की निगरानी के लिए जिले के 4 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 2 अतिरिक्त आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है सुरक्षा व्यवस्था में 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 100 दारोगा और करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है जगन्नाथपुर मंदिर से विधानसभा परिसर तक पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.

निगरानी के लिए जगह-जगह लगाए गए हैं सीसीटीवी

विधानसभा परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं इसके अलावा किसी भी आपात या अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अब हादसों पर लगेगा ब्रेक; पहाड़ काटकर बनेगी नई फोरलेन सड़क, NHAI ने बनाया प्रस्ताव