Friday, 3 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच के लेवड़ा तालाब में डूबने से किशोर की मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, ग्रामीणों ने शव देखा; पुलिस जांच में जुटी

INT News3 July 2026 at 09:54 pm

नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवड़ा तालाब गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बघाना थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अरशद, पिता फारुख खान के रूप में हुई है, जो बघाना में कब्रिस्तान के पास का रहने वाला था। 108 एंबुलेंस के पायलट रमेशचंद्र पाटीदार और ईएमटी प्रतिभा लोधा ने शव को जिला अस्पताल भेजने में मदद की। नहाने के दौरान हुआ हादसा या कोई और वजह, जांच जारी शुरुआती जानकारी के अनुसार, अरशद अपने 3-4 दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। बघाना पुलिस का कहना है कि किशोर वहां सिर्फ नहाने गए थे या उनके साथ कोई और अनहोनी हुई, यह पूरी तरह जांच का विषय है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।