समाचार · छत्तीसगढ़
नवा रायपुर की सड़कों पर युवकों का जानलेवा स्टंट...VIDEO:कार की बोनट पर लेटे, चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करते दिखे युवक; सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब युवाओं को मौत से खेलने पर मजबूर कर रही है। राजधानी से लगे नवा रायपुर में कुछ युवकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवककार की बोनट पर लेटकर और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। ट्रैफिक नियम का खुलेआम धज्जियां कुछ युवक सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहे हैं। कुछ सेकेंड की रील बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दे, कि पूर्व में भी कई युवा कार और बाइक से रेस लगाने के साथ खतरनाक करतब करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है। पुलिस वीडियो के आधार पर कर सकती है पहचान फिलहाल इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान कर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।