Sunday, 11 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पैर पकड़ा और सड़क पर घसीटा..., AISF के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का वीडियो वायरल

INT News10 October 2026 at 10:28 pm

दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AISF के छात्रों पर पुलिस की सख्ती का वीडियो सामने आया है. शनिवार को CJP और वामपंथी छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

झड़प के वायरल वीडियो में क्या है

वामपंथी और दूसरे छात्र संगठनों के छात्रों ने दिल्ली में CEC के खिलाफ आंदोलन किया. इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी एक युवा प्रदर्शनकारी का पैर पकड़कर जमीन पर घसीटता है और उसे वहां से हटाने की कोशिश करता है. जिसके तुरंत बाद एक दूसरा प्रदर्शनकारी अपने साथी को पुलिस की कार्रवाई से बचाने का प्रयास करता है और वो उसके ऊपर लेट जाता है. उसे हटाने के लिए पुलिसकर्मी उसका शर्ट पकड़ पीछे खींचता है. उसके बाद तीसरा प्रदर्शनकारी अपने साथियों को बचाने आता है और फिर उसे हटाने तीसरा पुलिसकर्मी आता है. कुछ देर तक यह क्रम चलता है. यह वीडियो वायरल हो रहा है.

View on Instagram

प्रदर्शन में कई महिलाएं और दूसरे बुजुर्ग नेता भी शामिल हुए. जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के दौरान कई प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग और बसों के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे.

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन

CJP का जंतर मंतर प्रदर्शन पुलिस की सख्त घेराबंदी के कारण कई छोटे प्रदर्शनों में बंट गया. दरअसल, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस की कड़ी घेराबंदी के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके. इसके बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिले.

INA मार्केट और दिल्ली हाट में AISF के छात्र कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने की कोशिश की, जबकि सफदरजंग फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, गोल मार्केट और संसद मार्ग समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे. शंकर रोड पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. वहीं, राजघाट की ओर जाने वाली घाटा मस्जिद रोड पर भी छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला.

इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध हुआ और पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले संबित पात्रा- नाकाम हो गई राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश, राहुल गांधी को बताया "नालायक"