world
ईरान से समझौता तभी संभव, जब बदलेगा उसका रुख : इजरायल की पूर्व सांसद इनात विल्फ
INT News18 July 2026 at 01:21 pm

नई दिल्ली, 18 जुलाई। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ऐसे ही हमले जारी रखता है, तो ईरान का आक्रामक और विनाशकारी रूप देखने को मिलेगा। इस बीच इजरायल की राष्ट्रीय संसद नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने दोनों देशों में इस तनावपूर्ण स्थिति और इसके प्रभाव को लेकर न्यूज एजेंसी से खास बात की।