समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड पर 2 दिन भारी; इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ मार्ग बाधित

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। इससे घोड़ा-खच्चर सेवाएं रोक दी गई हैं। इतना ही नहीं कैलाश-मानसरोवर यात्रियों को भी धारचूला में रोक दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में दो दिन बेहद भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में दो दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।19, 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनीदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 19, 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।19 जुलाई को इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने 19 जुलाई रविवार को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।20 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने 20 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, नैनीताल और पौड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज से लेकर बेहद तेज बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोडा, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।21 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।22 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्टमौसम विभाग ने 22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।जिलाधिकारियों को जारी हुए दिशा-निर्देशउत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, जिला इमरजेंसी परिचालन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा भूस्खलन की आशंका वाले मार्गों पर जरूरी मशीनरी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।चारधाम यात्रियों को एडवाइजरी मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों, पर्यटकों और नागरिकों से इस दौरान गैरजरूरी यात्रा से बचने, यात्रा पर निकलने से पहले मौसम एवं सड़कों की स्थिति की जानकारी लेने तथा भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गदेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्री रोके गएवहीं पिथौरागढ़ के धारचूला आधार शिविर के प्रभारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गुंजी मार्ग पर गरबाधार में भूस्खलन होने के कारण कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रियों के 50 सदस्यीय चौथे जत्थे को धारचूला आधार शिविर में ही रोक दिया गया है।केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा मलबाइस बीच, केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड और केदारनाथ के बीच शुक्रवार को पहाड़ी से बड़े पत्थर (बोल्डर) और मलबा गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके बाद घोड़ा-खच्चर और डोली सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दलों ने मलबा हटाकर पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया है।