national
24 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें: अरुणाचल बॉर्डर पर चीन के साथ अब भी जारी है टकराव, भारत बना यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लायर

1. भारत बना यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर, चीन के दुश्मन को दी ब्रह्मोस; हथियार खरीदने वाले देश ने कैसे किया ये बदलाव
2020 तक भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. यूरोप हथियारों के लिए भारत पर निर्भर हो रहा है और भारत दक्षिण कोरिया के बाद यूरोप का दूसरा बड़ा गोला-बारूद सप्लायर बन गया है. आखिर भारत ने यह मुकाम कैसे हासिल किया? पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. ITBP चीफ का खुलासा- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन के साथ अब भी जारी है टकराव, कई बार आमने-सामने आए जवान
भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को लेकर ITBP प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में हाल के दिनों में कई जगह दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. दो चुनाव आयुक्तों ने सीनियर अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सेक्रेटरी से की थी शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं; RTI से खुलासा
कैबिनेट सचिवालय ने निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दो चुनाव आयुक्तों की शिकायतों पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. सचिवालय ने कहा कि ये पत्र चुनाव आयुक्तों ने अपनी व्यक्तिगत हैसियत से भेजे थे और इन्हें पूरे निर्वाचन आयोग की ओर से भेजा गया आधिकारिक पत्र नहीं माना जा सकता. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. जॉर्डन के गिरजाघर में अंधाधुंध गोलीबारी में 7 की मौत
जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च में हुई भीषण गोलीबारी में 7 लोगों की जान चली गई.पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. दाऊद के ठिकाने पर UN से इतनी बड़ी गलती कैसे? एक्सपर्ट बोले- यह चूक नहीं, सोची-समझी साजिश
दाऊद इब्राहिम के गिरोह को 'भारत स्थित' बताने पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. विदेश मामलों के विशेषज्ञ धनंजय त्रिपाठी का कहना है कि ऐसी गलतियां आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को कमजोर करती हैं. उन्होंने ओसामा बिन लादेन का उदाहरण देकर रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. Investigation: बिहार की बेटियों ने बाल विवाह को कहा ‘ना’, 213 ने ससुराल के बदले चुनी पढ़ाई की राह
बिहार में 213 बेटियों ने बाल विवाह ठुकराकर शिक्षा को चुना. दो केस स्टडीज दिखाती हैं कि कैसे पढ़ाई की जिद ने इनकी किस्मत बदली. बिहार में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का बढ़ता असर. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. UP Job Scam: कानपुर में CM योगी के नाम पर नियुक्ति पत्र का झांसा, 43 लोगों से 80 लाख की ठगी, ऐसे बुना जाल कि चौंक जाएंगे आप
UP में नौकरी के नाम पर 43 लोगों से 80 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने CM योगी के नियुक्ति पत्र का झांसा देकर लोगों को ठगा, जानें पूरा मामला. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. सीवान: आलमपुर में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका
सीवान के आलमपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गयी. राहत-बचाव दल, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे, जबकि प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. जियो के IPO ने तोड़ा वारी एनर्जीज का रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ से अधिक अधिक आवेदन मिले
जियो के IPO ने 1 करोड़ से अधिक आवेदन पाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस IPO से निवेशकों को 20 प्रतिशत की कमाई की उम्मीद है. जानें किन कंपनियों के आईपीओ का Jio ने रिकॉर्ड तोड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. SIR प्रोटेस्ट : नेहा बोरा की याचिका खारिज, जानिए हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को क्या दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की 10 हजार रुपये के बॉन्ड से जुड़े नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. हालांकि, कोर्ट ने SEM को कार्रवाई से जुड़े सभी दस्तावेज देने और बॉन्ड की जरूरत पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया हैं. जानें कोर्ट ने क्या कहा? पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. BIPARD में गेस्ट फैकल्टी बन अधिकारियों ने 3 साल में कमाये 8 करोड़, पैनल में नाम नहीं फिर भी हुआ पेमेंट
BIPARD पटना में गेस्ट फैकल्टी को गलत तरीके से लाखों के भुगतान का खुलासा हुआ है. IAS अधिकारियों की इस एस्ट्रा कमाई की जानकारी RTI के जरिए मिली है. के पॉलिटिकल एडिटर मिथिलेश कुमार की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें पूरी बात. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. झारखंड के इनामी नक्सली दंपती मंगल महतो और मालती मुर्मू ने बंगाल में किया सरेंडर
झारखंड के इनामी नक्सली दंपती मंगल महतो और मालती मुर्मू ने कोलकाता में AK-47, इंसास राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों को दी जानकारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. 2028 ओलंपिक से 2029 WTC फाइनल तक, जानें क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027 से 2031 के बीच होने वाले 5 टूर्नामेंटों का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया है. इसमें लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के क्वालीफायर, 2029 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल समेत कई अहम प्रतियोगिताएं शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. 'श्रेयस अय्यर ऐसे बयान देकर वैभव का रास्ता बंद नहीं कर सकते', बचपन के कोच मनीष ओझा की तीखी प्रतिक्रिया
वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर कोच मनीष ओझा ने उठाए सवाल. क्या कप्तान श्रेयस अय्यर युवा खिलाड़ी का रास्ता बंद कर रहे हैं? जानें पूरी बात. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. शाहरुख का नाम 'हकला', ऋतिक का 'छंगुली'! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की कैसी चलती थी अपनी दुनिया?
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद एक बार फिर बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. एक वक्त था, जब बॉलीवुड में सबकुछ दुबई में बैठा शख्स फोन कॉल पर तय करता था. आज इस स्टोरी में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की उसी कहानी को जानेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. दिल्ली में 31 अक्टूबर तक रहेंगी CAPF की 273 कंपनियां, CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा अलर्ट
दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने CAPF की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. जंतर-मंतर से संसद तक सुरक्षा अलर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. IndiGo की सऊदी अरब जाने वाली कई उड़ानें रद्द, रियाद के लिए 31 अक्टूबर तक रोक
पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए IndiGo ने सऊदी अरब के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द रखने का फैसला किया है. एयरलाइन की ओर से जारी ट्रैवल एडवाइजरी के मुताबिक, रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी. वहीं, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. आतंकी साजिश में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक को मिला 4 महीने का बेल एक्सटेंशन, जानिए पूरा मामला; कौन है मैथ्यू वैन डाइक?
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में 6 यूक्रेनी नागरिकों और अमेरिकी नागरिक को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने सभी को 24 फरवरी 2027 तक भारत से बाहर रहने की अनुमति दी है. जानिए क्या है यह पूरा मामला? पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. पटना एयरपोर्ट विंटर शेड्यूल अपडेट: अब उड़ेंगी 40 फ्लाइटें, भोपाल के लिए नई सेवा शुरू
पटना एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी! 25 अक्टूबर से 40 फ्लाइटें, 6 नई उड़ानें पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़ के लिए. यात्रा की पूरी जानकारी पाएं. पूरी खबर यहां पढ़ें.