Sunday, 19 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

एस जयशंकर ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के नए स्पेस युग की शुरुआत

INT News18 July 2026 at 03:17 pm

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के अगले स्पेस युग की शुरुआत हुई।