समाचार · मध्य प्रदेश
MP में ईएसबी ने निकाली 2306 पदों पर भर्ती:कृषि मंडी बोर्ड में सबसे ज्यादा 530 वैकेंसी; पटवारी के 200 पद, 18 अगस्त तक आवेदन
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2306 पदों पर भर्ती निकली है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इसमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद शामिल हैं। इसके अलावा 61 विभागों और संस्थाओं में 2106 पदों पर भर्ती होगी। 2306 पदों की भर्ती में सबसे ज्यादा 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं। इनमें सहायक उप निरीक्षक के 530 पद शामिल हैं। इसके बाद पंचायत राज संचालनालय में 373 पद, आयुक्त सहकारिता में 105 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में 88 पद, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में 118 पद और उद्योग संचालनालय में 45 पद हैं। इसके अलावा अलग-अलग मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सहकारी दुग्ध संघ और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी पद हैं। पटवारी के 200 पद भी इसी परीक्षा से भरे जाएंगे
MPESB की नियम पुस्तिका के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी परीक्षा के माध्यम से होगी। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम लागू होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। समूह दो उपसमूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा में 2106 पदों पर भर्ती के लिए विभागवार रिक्त पद पंचायत राज संचालनालय सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित जल संसाधन विभाग जनजातीय कार्य विभाग हाथकरघा और हस्तशिल्प संचालनालय एमपी लघु उद्योग निगम आईजी पंजीयन और मुद्रांक नगर निगम सतना जनसंपर्क संचालनालय भोपाल प्रशासन अकादमी शासकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज हरदा डीन एसएस मेडिकल काॅलेज रीवा सुपर स्पेशलिटी एसएस मेडिकल कालेज रीवा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खुरई सागर नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कालेज खंडवा अवर सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण डीन छिंदवाड़ा कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह शासकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज ग्वालियर पॉलिटेक्निक काॅलेज सिवनी मप्र श्रम कल्याण मंडल मेडिकल काॅलेज रतलाम रेशम संचालनालय सुभाष चंद्र मेडिकल काॅलेज जबलपुर गांधी मेडिकल काॅलेज भोपाल पॉलिटेक्निक कालेज खरसाडोह छिंदवाड़ा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खरगोन नगर निगम बुरहानपुर एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन इंदौर सहकारी दुग्ध संघ, इंदौर उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित जबलपुर दुग्ध संघ मर्यादित बुंदेलखंड सहकारी दुग्धसंघ मर्यादित उद्योग संचालनालय वाणिज्यिक कर आयुक्त कार्यालय नगर निगम जबलपुर नगर निगम सिंगरौली संचालक भौमिकी और खनिकर्म इंदौर विकास प्राधिकरण एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कारपोरेशन एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कालेज ग्वालियर मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आयुक्त सहकारिता मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित पॉलिटेक्निक कालेज धार डीन मेडिकल कालेज सतना महिला पॉलिटेक्निक भोपाल रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन भोपाल शासकीय महिला पॉलिटेक्निक इंदौर महिला और बाल विकास विभाग शासकीय पॉलिटेक्निक खंडवा उज्जैन विकास प्राधिकरण उज्जैन विकास प्राधिकरण नगर निगम मुरैना नगर निगम रीवा राज्य निर्वाचन आयोग प्राचार्य इंजीनियरिंग कालेज रीवा